Name of the Head of Department : Prof. Anand Prakash TripathiContact Details : +91-7582-297171,Email (HoD) : This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it.Year of Establishment : 1946 |
![]() |
IQAC Profile
Criterion 1 :- Curricular Aspects
Criterion 2 :- Teaching-Learning and Evaluation
Criterion 3 :- Research , Innovations and Extension
Criterion 4 :- Infrastructure and Learning Resources
Criterion 5 :- Student Support and Progression
Criterion 6 :- Governance, Leadership and Management
Criterion 7 :- Institutional Values and Best Practices
1. विभाग का परिचय (Introduction of the Department) :
सागर विश्वविद्यालय का हिन्दी विभाग भारत के प्रतिष्ठित विभागों में से एक रहा है। इसके संस्थापक विभागाध्यक्ष पं. आनन्दमोहन वाजपेयी थे। पं. आनन्दमोहन वाजपेयी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, बनारस से दीक्षित थे। बाबू श्यामसुन्दर दास और आचार्य रामचंद्र शुक्ल के सुयोग्य शिष्य के रूप में आपकी प्रतिष्ठा थी। सौष्ठववादी आलोचना के जनक आचार्य नन्ददुलारे वाजपेयी ने वर्ष 1947 में विभागाध्यक्ष के रूप में कार्य आरम्भ किया। आचार्य वाजपेयी जी का कार्यकाल हमारे हिन्दी विभाग व हिन्दी आलोचना के इतिहास में स्वर्णकाल के रूप में दर्ज है। हिन्दी की प्रतिष्ठित पत्रिका 'आलोचना' का संपादन काफी दिनों तक आचार्य नन्ददुलारे वाजपेयी के हाथों सागर से ही हुआ। आचार्य नन्ददुलारे वाजपेयी के प्रयासों और साहित्य के क्षेत्र में उनके सार्थक हस्तक्षेप से सागर का हिन्दी विभाग उनके समय में साहित्य की राजधानी बन गया था।
आचार्य नन्ददुलारे वाजपेयी के अतिरिक्त आचार्य नामवर सिंह, श्री राजनाथ पाण्डेय, आचार्य रमाशंकर शुक्ल रसाल, आचार्य रामरतन भटनागर, आचार्य राममूर्ति त्रिपाठी, आचार्य प्रेमशंकर, आचार्य शिवकुमार मिश्र, आचार्य बच्चूलाल अवस्थी, आचार्य भगीरथ मिश्र, आचार्य कांतिकुमार जैन, आचार्य बलभद्र तिवारी, आचार्य सुरेश आचार्य, आचार्य हौसिला प्रसाद सिंह, आचार्य गोविन्द द्विवेदी, आचार्य वीरेंद्र मोहन, डॉ. पंकज चतुर्वेदी ने विभाग को अपने रचना, आलोचना और अध्यापकीय कर्म से समृद्ध किया। आप सबके महत्तर प्रयासों से हिन्दी विभाग को अकादमिक गरिमा और बौद्धिक ऊँचाई मिली.
1.1. संकाय वृत्त (Details Teaching Faculty) :
Sl. |
नाम (Name) |
पद (Designation) |
उपाधि / योग्यता प्रदायी संस्था (Degree (University /Institute from which awarded) |
विषय विशेषज्ञता (Subject Specialization) |
1. |
प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी |
प्रोफेसर |
एम.ए., पीएच. डी., डी .लिट्. (राममनोहर लोहिया विश्वविद्यालय, फैजाबाद) |
कथा साहित्य, नाटक, आलोचना एवं लोक साहित्य |
2. |
प्रो. चंदा बैन |
प्रोफेसर |
एम.ए., पीएच. डी. (डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर) |
आधुनिक कविता एवं भाषा विज्ञान |
3. |
डॉ. राजेंद्र सिंह यादव |
असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-II) |
एम.ए., पीएच.डी. (डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर) |
हिन्दी कविता और आलोचना, जनसंचार एवं पत्रकारिता |
4. |
डॉ. आशुतोष कुमार मिश्र |
असिस्टेंट प्रोफेसर |
|
कथा-आलोचना, हिन्दी साहित्य का इतिहास, नवसाहित्यिक विमर्श और कहानी लेखन (Criticism, History of Hindi Literature, New Literary Discourse & Story Writing) |
5. |
डॉ. अफरोज बेगम |
असिस्टेंट प्रोफेसर |
एम.ए., पीएच.डी. (महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ,वाराणसी) |
समकालीन हिन्दी कविता, आलोचना, हिंदी साहित्य का इतिहास |
6. |
डॉ. अरविंद कुमार |
असिस्टेंट प्रोफेसर |
एम.ए. पीएच.डी. (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी) |
दलित विमर्श और दलित कथा साहित्य |
7. |
डॉ. हिमांशु कुमार |
असिस्टेंट प्रोफेसर |
एम.ए. पीएच.डी.(काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी) |
हिंदी पत्रकारिता,समकालीन हिंदी कथा साहित्य,आत्मकथा साहित्य,हिंदी सिनेमा |
(b) Details of Honorary/Guest Faculty :
1. |
डॉ.लक्ष्मी पाण्डेय (एम.ए., पीएच.डी., डी.लिट्.) |
गेस्ट फैकल्टी |
2. |
डॉ.अवधेश कुमार (एम.ए., पीएच.डी.) |
गेस्ट फैकल्टी |
3. |
श्री प्रदीप कुमार सौर (एम.ए., नेट) |
गेस्ट फैकल्टी |
4. |
डॉ. सुजाता मिश्र (एम.ए., पीएच.डी.) |
गेस्ट फैकल्टी |